- जल्द ही मंडल स्तर पर अध्यक्ष नियुक्त कर किया जाएगा पार्टी का विस्तार – कुशाग्र कश्यप
लुधियाना,(विशाल,सचिन)- भारतीय जनता युवा मोर्चा लुधियाना के जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल व भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष एवँ भाजयुमो ज़िला प्रभारी महेश दत्त शर्मा से विचार विमर्श करने के बाद भाजयुमो के मंडल प्रभारियों की सूची जारी की। कुशाग्र कश्यप द्वारा जारी की गई सूची में सन्नी मनचंदा को कैलाश नगर मंडल , विनोद गौतम को टिब्बा रोड मंडल , नमन बांसल को फोकल पोइंट मंडल , रोहित बत्रा को जमालपुर मंडल , जतिंदर गोरियां को ताजपुर मंडल , ललित चौहान को डाबा लोहारा मंडल , अभि मिश्रा , गियासपुरा मंडल , एडवोकेट वरूण गुप्ता को ढोलेवाल मंडल , कपिल कत्याल को जनता नगर मंडल , एडवोकेट राजेश शर्मा को आत्म नगर मंडल , गौरव वर्मा को दुगरी मंडल , सन्नी भाटिया किदवई नगर मंडल , अशवनी आशु को शिवाजी नगर मंडल , गौरव कलोटा को सुभानी बिल्डिंग मंडल , वरिंदर वर्मा को माधोपुरी मंडल , रोबिन चुघ को गुरू नानक पुरा मंडल , नवीन सैनी को दरेसी मंडल , कशिश रतड़ा को हैबोवाल मंडल , अमन सग्गू को प्रभारी व हिमांशु शर्मा को सलेम टाबरी मंडल का सह प्रभारी , साहिल दुग्गल को शिवपुरी मंडल , विजय शर्मा को एस. बी.एस नगर मंडल , अभिषेक सिंघल को घुमारमंडी मंडल , दीपक जौहर को भारत नगर मंडल , करन जोशी को अग्गर नगर मंडल व आशु सपरा को ऋषि नगर मंडल का प्रभारी नियुक्त किया गया। भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुशाग्र कश्यप ने बताया कि वह जल्द ही मंडल व बूथ स्तर के पदाधिकारियों को भी नियुक्त करेंगे व पार्टी का जमीनी तौर पर विस्तार करेंगे।