Saturday, June 28

दीवान टोडरमल सेवा रसोई में सामाजिक संस्था सन्मानित

  • सीमित साधनो के वावजूद असीमित कार्य करने वालों का योगदान समाज तक पहुंचना चाहिए :प्रवीण डंग   

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-मानव सेवा के उद्देश्य से हिन्दू न्याय पीठ की तरफ से प्रवक्ता प्रवीण डंग की अध्यक्षता में शांति देवी धर्मशाला गांधी नगर स्थित दीवान टोडरमल सेवा रसोई के माध्यम से अगस्त 2020 से लोगों को मात्र 10 रूपये में भोजन थाली उपलब्ध कराई जा रही है.दीवान टोडरमल सेवा रसोई के माध्यम से सेवा की अदभुत मिसाल के साथ साथ युवा पीढ़ी को अपने धर्म अपनी संस्कृति से भी जोड़ रहे है और इसके चलते दीवान टोडरमल रसोई में आज यहां युवा अपने जन्म दिन मनाकर सेवा कर रहे है वहीं समाजिक संस्थाएं भी सेवा रसोई में पहुंच कर चल रही सेवा से बहुत प्रभावित हो रही है जिसके चलते दिवान टोडरमल सेवा रसोई में हेल्पिंग हैण्ड संस्था से रमन गोयल व् समाज सेविका ललिता लाम्बा,अपने साथियों सहित रसोई में पहुंचे। प्रवक्ता प्रवीण डंग की तरफ से समूची टीम का स्वागत किया गया व् उनके द्वारा की जा रही समाज सेवा के चलते उन्हे स्मृति चिन्ह देकर सन्मानित किया गया। प्रवक्ता प्रवीण डंग ने आये मुख्य मेहमानों को दीवान टोडरमल की जीवनी इतिहास से परिचित करवाया कि किस प्रकार दीवान टोडर मल ने गुरु सेवा भावना के चलते अपना सब कुछ कुर्बान कर अपने धर्म का पालन किया और आज उनकी इस कुर्बानी से हिन्दू धर्म और सिख धर्म में उनका नाम अमर है और पूरी सिख कौम भी उनकी कुर्बानी पर नतमस्तक है। उन्होंने कहा कि आज धर्म को लेकर कुछ असमाजिक तत्वों की तरफ से भ्रांतियां फैलाई जा रही है और दीवान टोडरमल सेवा रसोई के माध्यम से उनकी सभी भ्रांतियों का जबाव उन्हें स्वयं मिल रहा है।उन्होंने कहा कि समाज में ऐसे समाज सेवक भी है जो बिना शोर मचाये समाज को अपनी निस्वार्थ सेवाएं दे रहे है जिनमें एक हेलिंग हैण्ड संस्था भी है। उन्होंने कहा कि संस्था हेल्पिंग हैण्ड और ललिता लांबा की समाज प्रति सेवा भावना अतुलनीय है और संगठन उनकी सेवा भावना की प्रशंसा करता है।इस अवसर पर अश्वनी कतियाल,भूपिंदर भंगा,मदन लाल डंग,अभिषेक,दीपक,मयंक डंग,कृष्ण डंग आदि उपस्थित हुए। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com