- कडाके की ठंड के बावजूद सेवादारो ने अपनी सेवा सच्चे दिल से निभाई: बाबा बलविंदर सिंह मोंटी जी
लुधियाना(संजय मिका)-जगराओं स्थित श्री सचखंड नानकसर भोरा साहब मे माघ महीने की समाप्ति के उपलक्ष में हजारों की तादाद मे संगत नतमस्तक हुई। इस अवसर पर दरबार के मुख्य सेवादार बाबा जोगिंदर सिंह साध जी, सेवादार बाबा बलविंदर सिंह मोंटी जी व भाई परमिंदर सिंह दिपु द्वारा उन सेवादारों का विशेष सम्मान किया गया, जो पिछले कई दिनों से लगातार दरबार में विभिन्न प्रकार की सेवाएं निभा रहे थे। इस मौके बाबा बलविंदर सिंह मोंटी जी ने बताया कि इतनी कड़ाके की ठंड के बावजूद भी सेवादार अपनी सेवा सच्चे दिल से निभा रहे थे। इस अवसर पर उन्होने कहा कि हमे गुरु साहिब के उपदेशों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना चाहिए। इस मौके लुधियाना यूथ फेडरेशन के प्रधान राजू वोहरा, कंवरपाल सिंह, तेजिंदर सिंह, कमल वोहरा, हर्ष वोहरा, गुरप्रीत सिंह, देव सिंह, जोगिंदर सिंह शेरा, प्रीत शेरा, बल्ली, रणजीत सिंह काउंके कलां, पिंड जोरा के सेवादार राजा सिंह व अन्य उपस्थित रहे।