Friday, May 9

26 जनवरी ट्रैक्टर परेड बनाएगी इतिहास:- मनेंद्र सिंह आहूजा,अमरजीत सिंह सोनू

लुधियाना,(विशाल,अरुण जैन)-लुधियाना में सिख नौजवान सेवा सोसायटी की तरफ से एक मीटिंग का आयोजन गुरुद्वारा सब्जी मंडी में किया गया। जिसमें उन्होंने कहा कि किसान जत्थेबंदियों की तरफ से खेती कानून खिलाफ 26 जनवरी को ट्रैक्टर परेड का समर्थन किया गया। उन्होंने कहा कि सिख नौजवान सेवा सोसायटी 26 जनवरी को दिल्ली ट्रैक्टर परेड में जाकर शामिल होगी। यह बात सिख नौजवान सेवा सोसायटी के मेंबर अमरजीत सिंह सोनू ने कही। इस दौरान सोसायटी के प्रधान मनेंद्र सिंह आहूजा ने कहा कि 26 जनवरी की ट्रैक्टर परेड इतिहासिक  होगी जो कि विश्व भर में एक नया इतिहास बनाएगी। मीटिंग में जितेंद्र सिंह सभरवाल, तजिंदर सिंह गोपी, तरलोचन सिंह मनोचा, सतनाम सिंह हैप्पी, तीरथ सिंह बेदी, गुरमीत सिंह रोमी, मनमोहन सिंह डंग, हरदयाल सिंह और अवतार सिंह बेदी शामिल हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com