Friday, May 9

रथयात्रा मार्ग पर 9 मार्च को पुलिस के साथ साथ तैनात होंगे प्राइवेट महिला व पुरुष सिक्योरिटी गार्ड

  • महा शिवरात्रि महोत्सव कमेटी ने संगठन का विस्तार कर स्वयंसेवकों को सौंपी जिम्मेंदारियां  

लुधियाना (विशाल,मदनलाल गुगलानी)- बाजवा नगर स्थित संत जिंदा कल्याणा मंदिर में महाशिवरात्रि महोत्सव कमेटी की तरफ से 9 मार्च को आयोजित होने वाली रथयात्रा की तैयारियों संबधी बैठक विशंभर लाल  मल्हौत्रा ,सोमनाथ बतरा जी की अध्यक्षता में आयोजित हुई। योगी भास्कर नाथ,स्वामी शिवानंद,महंत सुरेश दुआ,महंत मोहन लाल पाठक,महंत सुरेश शास्त्री,विनित बांसल व अनिल पारती विशेष तौर पर बैठक में शामिल हुए। इस दौरान सर्वसम्मति से कमेटी का विस्तार करते हुए समाज सेवक सुनील मल्हौत्रा को उपाध्यक्ष,संजीव जडेजा संयुक्त सचिव,रुबल ढल्ल को सी.उपाध्यक्ष,पंकज मल्हौत्रा को रथ सेवक,तरुणदीप सिंह सचिव,राकेश वर्मा मुख्य सरंक्षक की जिम्मेंदारी सौंपी गई। रश्मिी गुलाटी,ललिता ठाकुर,साक्षी धीर को संध्या फेरी इंचार्ज महिला विंग नियुक्त किया। वहीं कर्ण शर्मा, बलबीर मानक,नरेश शेरा व अमित मल्हौत्रा को मिंटिग इंचार्ज नियुक्त किया गया। महोत्सव कमेटी अध्यक्ष नीरज वर्मा,महामंत्री अजय गुप्ता,कैशियर प्रवीण मल्हौत्रा ने बताया कि श्री हिन्दू तख्त के प्रचारक वरुण मेहता,रोहित शर्मा भुट्टो और शिवम कुमार के नेतृत्व में 51 स्वयंसेवक भगवे ध्वजों सहित रथयात्रा में शामिल होंगे। सी.वाइस परधान लवली थापर, उपचेयरमैन हैप्पी कालड़ा, चंद्रकांत चड्डा व प्रवक्ता अमर टक्कर ने रथयात्रा कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि रथयात्रा मार्ग पर पुलिस सिक्योरिटी के साथ-साथ प्राइवेट महिला व पुरुष सिक्योरिटी तैनात होगी। इस अवसर पर अक्षय मल्हौत्रा,विशंभर लाल,दिनेश टंडन,राजीव जैन,चेतन मल्हौत्रा,पंकज मल्हौत्रा,संजीव सहोता,बब्लू सूरी.नगेश वर्मा,राजेश शाही,पवन टंडन,सुमित मल्हौत्रा,पंडित राज शार्म,जुगल किशोर रावल,हंस राज बतरा,गुलशन शर्मा,प्रिंस सूद,चिंराशू अरोड़ा,चरणजीत गुलाटी,सतीश वर्मा,अनुराधा ढल्ल,सुमन शर्मा,वीना शर्मा,इंदू शर्मा,कृष्णा वर्मा,सुनीता शर्मा,वीना मल्हौत्रा,रीटा रानी,सीमा कालड़ा,सपना रुद्रा,सविता वर्मा,ज्योति रानी,हीना टंडन,अल्का रानी,गीता रानी,सुष्मा रानी,मनीष गुप्ता,पूनम मल्हौत्रा,रोजी सूद,अरुण कपूर,सौरव वर्मा,अमित मल्हौत्रा,पार्थ वर्मा,रविन्द्र वर्मा,राजीव जैन, चारु अरोड़ा सहित अन्य भी बैठक में शामिल हुए। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com