लुधियाना (विशाल,राजीव)-लुधियाना के स्प्रिंग डेल सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने 32वें राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान निकाली गई रैली में अहम भूमिका निभाई।बच्चों ने हाथों में स्लोगन लेकर विद्यार्थियों ने लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। इस दौरान रैली में शामिल सभी बच्चों ने ट्रैफिक नियमों की पालना करने की शपथ ली। रैली में शामिल बच्चों ने ट्रैफिक लाइटों का पालना करने, हेलमेट का प्रयोग करने एवं सड़क पर वाहन चलाते समय पूरी सतकर्ता रखने की जानकारी दी।स्कूल की डायरेक्टर अविनाश कौर वालिया ने सभी बच्चों को संबोधित करते हुए सड़क नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया।डायरेक्टर मनदीप सिंह वालिया,कमलप्रीत कौर, प्रिंसिपल अनिल कुमार शर्मा ने प्रतिदिन अपने जीवन में ट्रैफिक नियमों का पालन करने के लिए सभी बच्चों को प्रेरित किया।
Next Article कुंदन विरमानी बने भारतीय योग संस्थान पंजाब के प्रधान
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ