- देश की आर्थिकता को पटरी पर लाने में मुकेश अंबानी का विशेष सहयोग-राजीव टंडन
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-प्रदेश की आर्थिकता को पटरी पर लाने तथा युवाओं को रोजगार देने के लिए मुकेश अंबानी व रिलायंस का शिव सेना पंजाब समर्थन करती है तथा इसी को लेकर उनके समर्थन में अभियान शुरु करने जा रही है। जिसके तहत जगह जगह पर मैं मुकेश अंबानी का समर्थन करता हूँ के होर्डिंगज लगाने जा रही है। सेना के राष्ट्रीय चेयरमैन राजीव टंडन ने आज इसकी शुरुआत करते हुए लुधियाना के फब्बारा चौन्क— पर एक होर्डिंग लगाया गया। टंडन ने कहा कि किसानी अंदोलन की आड़ में अंबानी को बदनाम किया जा रहा है,लड़ाई अगर सरकार से है तो सरकार से लड़े किसी को बीच में लाने की जरुरत नही है। राजीव टंडन ने-टकसाली नेता सन्दीप थापर पंजाब चेयरमैन प्रिंस शर्मा उपप्रमुख रोहित जोशी जिला प्रधान अरविंद वालिया अमित अरोड़ा युथ चेयरमैन भानू प्रताप उपप्रमुख अमित कौंडल सुमित जसूजा रितेश मनचंदा शक्ति डाबी सिटी प्रधान अश्वनी चोपडा- की उपस्थिती में आज कहा कि अंबानी ने प्रदेश में वो काम किया है जो मौके की सरकारे भी नहीं कर सकी है। उन्होंने कहा कि पंजाब में रिलायंस उपक्रमों में सीधे तौर पर 50 हजार व्यक्यिों को रोजगार मिला है तथा करीब दो तीन लाख लोग को अप्रत्यक्ष तौर पर काम मिला है। जिनमें बहुतात रुप से किसानी धंधे से जुड़े लोग शामिल है। उन्होंने कहा कि देश की कुल इक्नोमी का 5 फीसदी टैक्स अकेल रिलायंस द्वारा दिया जा रहा है तथा पिछले 10 साल में 2.28 लाख करोड़ रुपए टैक्स दिया है। टंडन ने कहा कि रिलायंस ग्रुप के मुकेश अम्बानी ने अयोध्या में प्रभु श्री राम के भव्य मंदिर के लिये सौर ऊर्जा प्लाट लगा अपने सनातनी होने का धर्म निभाया देश भर में महिलाओं,बच्चों व जरुरतमंदों की भलाई पर 3150 करोड़ रिलायंस फाउंडेशन के जरिए खर्च किए है। कोविड के दौरान सिर्फ पंजाब में ही उन्होंने 1000 करोड़ रुपए लोगो की भलाई के लिए खर्च किए है। यदि इसी तरह अंबानी गु्रप का विरोध जारी किया तो पंजाब शीघ्र ही बंगाल बन जाएगा जिसमें कोई बड़ी इंडस्ट्री नही है। असल में कम्युनिस्ट विचारधारा के लोगो ने पहले बंगाल को इंडस्ट्री विहीन किया अब पंजाब उनके निशाने पर है। टंडन ने कहा इसके अलावा बुनियादी ढंाचो को विकसित करने में रिलांयस का बहुत योगदान है। पंजाब में कई सडक़े तथा ब्रिज रिलायंस ने बनाए है। दिल्ली युमना एक्सप्रेस भी रिलांयस का योगदान है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ज्वैलज,रिलायंस डिजीटल, रिलायंस फ्रैश, रिलायंस स्मार्ट, रिलायंस ट्रैंड, रिलायंस पैट्रोल,जीओ,रिलायंस फांउडेशन, रिलांयस इंडस्ट्रीज, रिलांयस इंफ्रास्ट्रकचर, रिलायंस यार्न जैसे कई उपक्रम है जिनमें पंजाब के अनेक लोग रोजगार कर रहे है। रिलायंस के विरोध में बेरोजगारी में रिकार्ड तोड़ बढ़ौतरी होगी जिसके परिणाम घातक हो सकते है। इस मौके पर अरुण बंटी जतिंदर सोनू हेमन्त ठाकुर मोहित अवस्थी नीरज भारद्वाज परमजीत आजाद राजीव अरोड़ा दलीप ग्रोवर -सुरेश कुमार व्यापर मण्डल जिला प्रधान मयंक गुप्ता-जिला लेबर सेल प्रधान रवि सिंह डॉ राकेश सोलंकी थे।