
लुधियाना (विशाल,आयुष मित्तल)-लुधियाना शहर की महिलाओं को इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड 2021 देकर सम्मानित किया गया।लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित एक इम्पेरॉल होटल में आंचल सिद्धू की तरफ से अवार्ड इवेंट का आयोजन किया गया।इसमें शहर की 60 शख्शियतों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।इवेंट में मंच संचालन सिदक सलूजा ने किया। मेकअप आर्टिस्ट, एजूकेटर, सोशल एक्टिविस्ट, ड्रेस डिजाइनर,लेखिका, आर्टिस्ट कैटेगरी में यह कैटेगरी के अवार्ड दिए गए है।शो आर्गेनाइजर आंचल सिद्धू ने कहा कि यह अवार्ड शहर की उन महिलाओं को दिया गया है, जिन्होंने समाज में एक खास मुकाम हासिल किया है। इवेंट में मुख्य मेहमान के तौर पर कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा,ग्रैंडसन ऑफ लैट ज्ञानी ज़ैल सिंह इंदरजीत सिंह,सेक्रेटरी पंजाब प्रदेश स्9कांग्रेस कमेटी से सिम्मी पशान,कुकू ग्रेवाल, आदि उपस्थित हुए।मैडम कुलदीप कौर ने इवेंट में सहयोग किया।सम्मानित होने वाली महिलाओं में मेकअप आर्टिस्ट अर्चना, मेकअप आर्टिस्ट गामिनी,प्रीति और काजल, छह साल की बच्ची जयजीत कौर, स्कूल संचालिका गायत्री गुप्ता, एस्ट्रालाजोर लिप्पी भल्ला, योगा टीचर अनिका दुग्गल, आर्टिस्ट रजनी, मेकअप आर्टिस्ट प्रीति पुंज, लेखिका सिमरन दुग्गा,डांस कोरियोगरफेर शुभजीत कौर,निश्चय नरूला,समाज सेविका सरब सलूजा,शीतल घई, डिज़ाइनर निशु सेठ,निपुण शर्मा, बोमशेल से आस्था गाबा,द गल्ली हाउस रेस्टोरेंट से हन्नी बजाज,अबॉक्स से रीत कौर, बिग बी रेस्टोरेंट से परमिंदर सिंह,मेकअप आर्टिस्ट गगनदीप,एंकर किरण प्रीत,दीपिका कोहली,स्वाति ठुकराल,डिज़ाइनर पम्मी दुआ आदि शामिल रही।