Friday, May 9

भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी ने अपने जन्मदिन पर बुजुर्गों को 60 नई पेंशन बांटकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया

लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-लुधियाना में भारतीय जनता पार्टी पंजाब के कोषाध्यक्ष एवं लुधियाना सेंट्रल विधानसभा के इंचार्ज  गुरुदेव शर्मा देबी जी के जन्मदिन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं मंडल अध्यक्ष पदाधिकारियों एवं इलाका निवासियों ने मिलकर उनका जन्म दिवस मनाया और वही गुरुदेव शर्मा जी ने 60 नई पेंशन बांटकर लोगों से आशीर्वाद प्राप्त किया। बुजुर्ग माताओं ने आशीर्वाद देते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में विजई होकर इसी तरह जनता की सेवा में हाजिर रहने के लिए देबी को आशीर्वाद दिया और ईश्वर से उनकी लंबी आयु की प्रार्थना की। गुरुदेव शर्मा देबी ने सभी से आशीर्वाद प्राप्त किया और हाथ जोड़कर धन्यवाद करते हुए आश्वासन भी दिया कि वह जनता की इस कसौटी पर सदैव खरा उतरेंगे। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं सहित माधव पुरी, मंडल अध्यक्ष हरीश शर्मा, शिवाजी नगर मंडल अध्यक्ष राजीव शर्मा, बाल किशन तिवारी, गुरप्रीत सिंह, राजू बाबा, अमित सचदेवा, सुरेंद्र अडवाणी, सुंदर वर्मा, राजू ओबरॉय, हिमांशु जिंदल, कुंज बिहारी, राजकुमार मनु, अंकित बत्रा,चौधरी यशपाल, नितिन बत्रा, सतनाम सेठी, संजीव वर्मा, छिंदरपाल जांगड़ा, हिमानी और टीना आदि उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com