
- भाजपा नेतृत्व किसानों के मन की बात नहीं सुन सकता तो सता छोड़ चूडिय़ां पहनघर बैठ जाए : लीना टपारिया
लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)- महिला कांग्रेस ने रोष प्रदर्शन कर किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार की चुप्पी व सांसद रवनीत बिट्टू पर दिल्ली पुलिस की तरफ से दर्ज एफ.आई.आर के विरोध में भाजपा के केन्द्रीय,पंजाब व लुधियाना अध्यक्ष को कोरियर के माध्यम से चूडिय़ां भेजी। महिला कांग्रेस का कहना है कि अगर भाजपा नेतृत्व किसानों के मन की बात नहीं सुन सकता तो चूडिय़ां पहन कर घर बैठ जाए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा,पंजाब अध्यक्ष अश्वनी शर्मा और लुधियाना भाजपा अध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंघल को चूडिय़ां भेजने की जानकारी देते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष लीना टपारिया ने पिछले एक महीने से दिल्ली की सीमाओ पर किसान विरोधी कृषि बिलों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष कर रहे किसानों का सर्मथन करते हुए कहा कि विश्व के सबसे लोकतांत्रिक देश की सता पर काबिज लोग डिक्टेटरों जैसा रवैया अपना कर अपने मन की बात तो रेडियो के माध्यम से जनता पर थोप रहे हैं। मगर दिल्ली की सीमा पर बैठे लाखों लोगो के मन की बात को सुनने को तैयार नहीं हैं। लोकतांत्रिक प्रकिया से संघर्षशील जनता-जनार्दन की बात न सुनने वाले लोगो को सता में रहने का कोई अधिकार नहीं हैं। इसलिए वह चूडिय़ां पहन कर घर बैठ जाए। किसान हितों की बात करने पर सांसद रवनीत बिट्टू पर दिल्ली में दर्ज एफ.आई.आर पर उन्होने कहा कि केंद्र सरकार अपने खिलाफ आवाज बुलंद करने वाले जनप्रतिनिधियो की आवाज को ताकत के बल पर दबाना चाहती है। इस अवसर पर अरूणा टपारिया,अल्का मल्हौत्रा,गुरप्रीत कौर सिद्धू,मनीषा कपूर,रम्मी मूम,सीमा सचदेवा,सीमा ढांडा,सुखविन्द्र रानी,सुरिन्द्र कौर,आशा कुमारी,अमरजीत कौर,चंदा रानी,सुखविन्द्र गिल,कमलेश रानी,मनजीत कौर,नीलम पनेसर व अन्य भी उपस्थित थे ।