Friday, May 9

भाजपा नेताओं को काले झंडे दिखाने जा रहे योगेश हांडा व सैंकड़ों यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार व रिहा

  • समराला चौंक के समीप बेरिकेट तोडऩे की कोशिश कर रहे यूथ कांग्रेसियो व पुलिस में हुई धक्का-मुक्की

लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)- भाजपा के प्रदेश स्तरीय नेताओं को काले झंडे दिखाने जा रहे यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष योगेश हांडा व सैंकड़ो कार्यकर्ताओ को पुलिस ने समराला चौंक में ही हिसारत में लेकर देर शाम छोड़ दिया। इस दौरान समराला चौंक के समीप बेरिकेट तोडऩे की कोशिश कर रहे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओ व पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। वर्णनीय है कि आज शिंगार सिनेमा के समीप भाजपा नेतृत्व ने रैली कर किसान आंदोलन के विरोध में पंजाब भाजपा नेताओ के घरों पर किए जा रहे हमलों व होशियारपुर में पूर्व मंत्री तीक्षण सूद के निवास पर गोबर फैंकने के विरोध में रैली का आयोजन किया था। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन में लुधियाना यूथ कांग्रेस इंचार्ज मुजमिल अली खान,उपाध्यक्ष मोहित रामपाल,महासचिव चेतन थापर,तेजिन्द्र चहल,मानिक मल्हौत्रा,यूथ कांग्रेस विधानसभा आत्म नगर के अध्यक्ष मनराज ठुकराल,विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया,विधानसभा उतरी के अध्यक्ष कमल सिक्का व लुधियाना सचिव साहिल शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। योगेश हांडा ने किसान आंदोलन पर केंद्र सरकार की मैं न मानूं की जिद्द पर कहा कि केंद्र सरकार लोकतांत्रिक प्रकिया से चल रहे किसानों के आंदोलन की अनदेखी कर किसानों को हिंसा करने की लिए उकसा रही। पंजाब में भाजपा नेताओं के घरों के घेराव पर भाजपा नेताओं की तरफ से मचाए जा रहे हो हल्ले पर उन्होने कहा कि यह जनता के मन में भाजपा नेतृत्व के खिलाफ आक्रोश है। न कांग्रेस की कोई साजिश। लुधियाना यूथ कांग्रेस इंचार्ज मुजमिल अली खान ने कहा भाजपा नेतृत्व देश के अन्नदाता को सडक़ों पर उतरने के लिए मजबूर कर रहा है। इस अवसर पर एन.एस.यू.आई के अध्यक्ष अवि वर्मा,लखविन्द्र चौधरी,अमन सैनी,भूषण वर्मा,कमल मसीह,गौतम शर्मा,मुकेश वर्मा,पवन भोला, अवि मल्हौत्रा,रिंकू मल्हौत्रा,प्रिंस परुथी,प्रभ संघा,रवि अटवाल,साहिल नंदा,एडवोकेट राहुल पोहाल,मिंकल बिरला,हितैष जिंदल,इंद्रजीत आहलूवालिया,रुबल,गिन्नी वालिया,चंद्रदेव पुरी,योगेश कुमार,साहिल वर्मा,ईशांत धवन,नितिन टंडन,साहिल कपूर,अजय कुमार,गुरजीत सिंह,भारु घई,विक्रम कुमार,सिम्मो रैना,केशव,गोमसी वर्मा व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com