Friday, May 9

सासंद बिट्टू के भड़काऊ बयान पर गुस्साये भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने किया बिट्टू के घर के बाहर अर्थी फूँक प्रदर्शन

  • गुंडागर्दी पर उतरी कांग्रेस फिर दोहराना चाहती है दिल्ली दंगों को – भानू प्रताप / कुषागर कश्यप

लुधियाना,(विशाल,राजीव)- भारतीय जनता पार्टी लुधियाना के जिलाध्यक्ष पुष्पिंदर सिंघल के दिशा निर्देश पर भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कुषागर कश्यप के नेत्रत्व में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा लुधियाना के सांसद रवनीत बिट्टू के देश विरोधी बयान ” हम लाशों के ढेर लगाएंगे और किसी भी हद तक जाएंगे ” पर गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सांसद बिटटू का पुतला फूंक प्रदर्शन भाजयुमो जिलाध्यक्ष कुषागर कश्यप की अध्यक्षता में किया।
          इस प्रदर्शन में विशेष रूप से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष भानु प्रताप उपस्थित हुए। भानु प्रताप का कहना है कि अगर बिट्टू को लाशों के ढेर ही लगाने है तो सबसे पहले भानु प्रताप अपनी जान देगे वहीं कुशाग्र कश्यप ने दिल्ली दंगों को याद करवाते हुए कहा कि कोंग्रेस का इतिहास रहा है लाशों के ढेर लगाने का इसलिए बिट्टू के मुँह से ऐसी बात निकलना कोई हैरान कर देने वाला नही है।
               भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिट्टू की अर्थी सजा कर शव यात्रा गवर्नमेंट कॉलेज से शुरू कर सांसद बिट्टू के रोज़ गार्डन के पास स्थित सरकारी आवास तक  निकाल उसे बिटटू के घर के बाहर मिट्टी के घड़े को फोड़ आग लगा कर सांसद बिटटू की अर्थी व पुतला फूंक कर रोष प्रदर्शन  किया । इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश शर्मा,  हर्ष शर्मा ,भाजपा ओ.बी.सी सैल के जिलाध्यक्ष राकेश माथुर ,  भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष एवँ लुधियाना जिला प्रभारी नीरज जिंदल, उपाध्यक्ष अरुण गोयल , रवि बत्रा ,  आई टी इंचार्ज अंकित सैनी , भाजयुमो लुधियाना से  ललित चौहान, सिमर चंडोक, जतिंदर गोरियां, नरेश जैन,  रोबिन चुघ, अजिन्दर सिंह, वरुण गुप्ता, प्रैस सचिव कुनाल शर्मा,  दीपक जोहर, सन्नी मनचंदा, गौरव वर्मा, सूरज रुद्रा, अभिषेक सिंघल, साहिल दुग्गल, सनी भाटिया, माणिक वर्मा, जिम्मी वर्मा, नविन्दर गिल, विजय शर्मा, सुनिलपाल, हिमांशु शर्मा, वरिंदर वर्मा, नवीन सैनी, दीपक झा, रोशन राऊ, नितिन शर्मा, प्रभप्रीत, नीतीश धवन, प्रभ शर्मा व अन्य उपस्थित थे।  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com