
- यूथ कांग्रेस अन्नदाताा के सम्मान के लिए मैदान में उतर कृषि कानून रद्द करवाने के लिए करेगी हर संभव मदद : योगेश हांडा
लुधियाना,(संजय मिका,विशाल)-केंद्र सरकार की तरफ से पारित किसान विरोधी कृषि कानूनो व संसद का शीतकालीन सत्र रद्द करने के विरोध में लुधियाना यूथ कांग्रेस ने विशाल आक्रोश मशाल का आयोजन कर विरोध जताया। यूथ कांग्रेस अध्यक्ष योगेश हांडा के नेतृत्व में मशाल मार्च कांग्रेस भवन से आरम्भ होकर जगराओंपुल स्थित शहीदी स्मारक पर केंद्र सरकार को सद्धबुद्धि देने के प्रार्थना के साथ संपन हुआ। मार्च में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी शर्मा,यूथ कांग्रेस उपाध्यक्ष मोहित रामपाल, महासचिव चेतन थापर,यूथ कांग्रेस विधानसभा आत्म नगर के अध्यक्ष मनराज ठुकराल,विधानसभा पश्चिमी के अध्यक्ष चैरी आहलूवालिया व लुधियाना सचिव साहिल शर्मा विशेष तौर पर शामिल हुए। योगेश हांडा ने पिछले एक महीनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसान विरोधी बिलों को रद्द करवाने की मांग को लेकर संघर्षशील हजारों किसानों का सर्मथन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की मैं न मानूं की जिद्द के चलते देश का अन्नदाता अपने हितों की रक्षा के लिए कड़ाके की सर्दी में सडक़ों पर आंदोलन करने को मजबूर है। हैरानी की बात है कि एक माह से दिल्ली की सीमाओं पर बैठे किसानों की बजाए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गुजरात के किसानों से बातचीत कर संघर्षशीाल किसानो को अपमानित कर रहें हैं। यूथ कांग्रेस अन्नदाताा के सम्मान के लिए मैदान में उतरकर कृषि कानून रद्द करवाने के लिए उनकी हर संभव मदद करेगी। इस अवसर पर अमन सैनी,विक्रम निझावन,पंकज भारती,अवी मल्हौत्रा, प्रभ संघा,गौतम कुमार,भूषण शर्मा,अमित मल्हौत्रा,चंद्रदेव,राहुल कन्नौजिया,अजय कुमार,गुरजीत सिंह,बारु घई,निखिल गाबा,गिन्नी वालिया,नितिश मल्हौत्रा,कपिल कनेजा,प्रिंस कुमार,समर सिंह,मनीष वर्मा,साहिल कपूर,ईंशात धवन व अन्य भी उपस्थित थे।