Friday, May 9

लुुधियाना के ओमेक्स रेजीडेंसी में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया

लुधियाना(विशाल,राजीव)-लुधियाना के पक्खोवाल रोड स्थित ओमेक्स रेजीडेंसी में क्रिसमस कार्निवल का आयोजन किया गया। ओमेक्स ब्लाक के सभी सदस्यों ने इस दिन को यादगर बनाने के लिए विभिन्न एक्टिविटीज के जरिए सेलिब्रेशन की। ओमेक्स रेजीडेंसी में क्रिसमस ट्री, सैंटा क्लाज बनाया गया, जिसे डेकोरेशन के तौर पर रंग-बिरंगी लाइटों के साथ सजाया गया। बच्चों के मनोरंजन के लिए कई गेम्स आयोजित की गई ओर बच्चों के लिए आर्ट एंड क्राफ्ट, म्यूजिकल गेम्स, रिंग गेम का कार्नर लगाया गया, जिसमें बच्चों ने मस्ती की। विभिन्न गेम्स में जीतने वाले बच्चों को उपहार भी दिए गए।। डीजे फ्लोर पर बच्चों संग बड़ों ने भी डांस किया। ओमेक्स रेजीडेंसी की प्रिया ने कहा कि कार्यक्रम का मकसद बच्चों को क्रिसमस की महत्ता से जोड़ने के साथ साथ उन्हें लंबे समय से लाकडाउन के बाद फन गेम्स में शामिल करना रहा। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com