- हिंदू संगठनों ने भी भूख हड़ताल का किया समर्थन
- यदि केंद्र सरकार 02 दिनों में किसानों के साथ उचित समाधान नहीं करती है, तो बैठेंगे मरन व्रत पर:- मंड
लुधियाना (संजय मिका,विशाल)-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (किसान कांग्रेस) के राष्ट्रीय संयुक्त समन्वयक श्री गुरसिमरन सिंह मंड के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पेश किए कृषि बिलों को रद्द करने के लिए जगराओं पुल के पास शहीद स्मारक के नीचे सुबह 10 बजे से 24 घंटे के लिए लगातार भूख हड़ताल की गई इस अवसर पर शिव सेना हिदुस्तान के चंद्र कांत चडां , लुधियाना यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष कोमल खन्ना, महादेव सेना पंजाब के सुशील लकी कपूर; शिव सेना हिंद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेश बख्शी और जनता की अवाज संगठन के राजीव सागर और रमन सरमा ने भूख हड़ताल में शामिल होकर मोदी सरकार के खिलाफ नारे लगाए। श्री मंड ने कहा कि ये तीनों कृषि बिल किसान विरोधी बिल है और इन्हें तत्काल प्रभाव से वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इन काले कानूनों को लागू किया गया तो किसानों के जीवन में भूचाल आ जाएगा। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी केवल अंबानी अडानी के नेता बने हुए हैं। अखिल भारतीय किसान कांग्रेस के पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार को चेतावनी दी कि अगर अब से दो दिनों के भीतर केंद्र सरकार किसानों के बिल का उचित समाधान नहीं करती है, तो हम फिर से उपवास करने और मरने के लिए मजबूर होंगे। इस अवसर पर राजीव गुगलानी महासचिव जिला कांग्रेस कमेटी , राजेश कुमार लकी ,वीरेंद्र दीप सिंह, रवि मल्होत्रा, हरदीप सिंह, गौतम सरमा, टिंकू भाटिया, घनिया चंचल, शिव सेना हिंद (सिख संगत विंग) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जतिंदर सिंह माहिलकल, अवतार सिंह, राज कुमार, वरुण सरमा, राजीव कुमार और भवजोत सिंह मौजूद हैं।