Friday, June 27

किसान आंदोलन लोकतंत्र और तानाशाही के बीच लड़ाई है : सुनील मैफिक

लुधियाना,(राजीव,विशाल)-जिस प्रकार पंजाब में जनता ने शिअद की बादल सरकार की तानाशाही का अंत कर पंजाब को नशा मुक्त किया ठीक उसी प्रकार पुरे देश की जनता भाजपा मोदी सरकार की तानाशाही का अंत कर पुनः देश में लोकतंत्र की स्थापना करेगी और भाजपा को लोकतंत्र महत्व भी बताएगी कि लोकतंत्र में देश की जनता का राज होता होता है न कि किसी विशेष एक का उक्त शब्द पंजाब राज कांग्रेस कमेटी के पंजाब सचिव सुनील मैफिक ने प्रेस वार्ता के दौरान कहे। सुनील मैफिक ने कहा कि आज किसान जोकि देश के विकास की नींव है जिसके बिना किसी को अन्न प्राप्त नहीं हो सकता है आज केंद्र सरकार की तानाशाही का संताप भुगत रहे है और लोकतंत्र देश होने के वावजूद अपने अधिकार के लिए कई हफ्तों से कड़ाके की ठंड में दिल्ली में संघर्ष कर रहे है जोकि मोदी की तानाशाही का सबसे बड़ा प्रमाण है। सुनील मैफिक ने कहा की मोदी सरकार अपने चहेतों को लाभ पहुंचाने के लिए शरेआम सभी नियमों की धज्जियां उड़ा रहे है और जबरदस्ती किसानों पर कृषि बिल थोप रहे है तांकि उनके चहेतों को इसका लाभ मिल सके और इसका सबसे बड़ा प्रमाण कृषि बिल से पहले ही अदानी ग्रुप द्वारा अनाजों की स्टोरेज के लिए बड़े बड़े स्टोर बनाना है जबकि तब किसान बिल पास भी नहीं हुआ था इससे प्रमाणित होता है कि यह सब पहले से ही सुयोजित था। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन लोकतंत्र और तानाशाही के बीच लड़ाई है और कांग्रेस पार्टी इसका पूर्ण रूप से समर्थन करती है उन्होंने कहा कि कैप्टन सरकार सदैव से ही किसानों के हित में थे और सदैव रहेंगे और आंदोलन में उनके साथ अंत तक खड़ेगी जब तक किसानों को उनका अधिकार वापिस नहीं मिलता अर्थात कृषि बिल रद्द नहीं होते। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com