Friday, May 9

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन लुधियाना गुरद्वारा दुख निवारण साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया व पांच प्यारो की अगवाई में निकाला गया

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-हिंद की चादर 9वें पातशाह धन धन श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस के संबध में विशाल नगर कीर्तन लुधियाना गुरद्वारा दुख निवारण साहिब से श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छत्र छाया व पांच प्यारो की अगवाई में रवाना हुआ।नगर कीर्तन में हिंदू,मुस्लिम,सिख व इसाई समेत समूह वर्गो ने ही बढ़ चढ़ कर शमूलियत करते हुए श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी की शहादत को नमन किया।नगर कीर्तन के स्वागत हेतु समूह धार्मिक,समाजिक,भाईचारक,व्यापारिक व दुकानदार संगठनो के अलावा समूह धर्म के लोगों की तरफ से जगह जगह स्वागती गेट लगा कर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी प्रति श्रद्वा भेंट की। नगर कीर्तन के सभी रूटो पर संगतों के लिए लंगर लगा कर सेवा की गई।नगर कीर्तन दौरान संगतों का फूलों की वर्षा करके स्वागत किया गया। गतका पार्टीयों ने अपनी कला के जौहर दिखा कर संगतों को निहाल किया। नगर कीर्तन गुरबाणी कीर्तन करता हुआ बैरिंग मार्कीट,लोकल बस अड्डा,घंटा घर चौंक,चौड़ा बाजार,घास मंडी,चौड़ी सडक़,डवीजन तीन नंबर,बाबा थान सिंह चौंक,सीएमसी चौंक,खुड मुहल्ला,ब्राउन रोड ,जेल रोड से गुरद्वारा साहिब में सम्पन हुआ। गुरू घर की तरफ से एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने सहयोगी संस्थायों के प्रतिनिधीयों को सिरोपा भेंट कर सम्मानित किया।इस नगर कीर्तन में जिला अकाली जत्था शहरी के प्रधान रणजीत सिंह ढिल्लों,पुर्व राज्य मंत्री चौधरी मदन लाल बगा, अकाली दल के विजय दानव,हरभजन सिंह डंग,विपन सूद काका,गुरिंदरपाल सिंह पप्पू,ज्ञान स्थन मन्दिर के प्रधान प्रवीण बजाज,मुहम्मद उस्मान रहिमानी नायब शाही इमाम पंजाब, मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी सचिव शाही इमाम,दुर्गा माता मन्दिर के प्रधान बलबीर चंद गुप्ता, गुरप्रीत सिंह विंकल, रजिंदरपाल सिंह टिंकू, रणदीप सिंह डिंपल,कुलदीप सिंह दूआ, अमरजीत सिंह,,रविंदर सिंह,कुलदीप सिंह,हरजीत सिंह खालसा, नूरजोत सिंह मक्कड़, कवलजीत सिंह,प्रीतम सिंह सोनू,जतिंदर सिंह रोबिन, पार्षद पति अमरीक सिंह भोला, दविंदरपाल सिंह डंग,अशोक कुमार, भुपिंदर सिंह लादियां,चमकौर सिंह, जगजीत सिंह,पवित्र सिंह, मनप्रीत सिंह बंटी,पर्मपाल सिंह बिट्टी,  शिव वेलफेयर सोसायटी के  बिट्टू गुंबर,प्रलाद सिंह ढल्ल, इंद्रजीत सिंह डिप्टी,अरविंदर सिंह टोनी,गुरिंदर सिंह जौली, गुरचरण सिंह सोनी, जसपाल सिंह शहजादा,चरनजीत सिंह पन्नू, अरविंदर सिंह धंजल,सतनाम सिंह, इशप्रीत सिंह,हरजोत सिंह हैरी ,दलीप सिंह खुराना,हरनेक सिंह व अवतार सिंह काली ने भी हाजरी भरी। नगर कीर्तन के दौरान ट्रैफिक को कंट्रोल करने की जिम्मेवारी एसीपी ट्रैफिक गुरदेव सिंह की अगवाई वाली टीम ने सेवा के रूप में निभाई।गुरद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह व महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि समारोह 18 दिसम्बर को कवि दरबार होगा। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को अमृत समय से देर रात महान गुरमति समारोह होगे। जिसमें पंथक शख्स्तिें,पंथ प्रसिद्व कीर्तनी जत्थे व विद्वान गुरू साहिब जी की शहादत को सर्मपित गुरू एतिहास पर रोशनी पाएगे।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com