Friday, May 9

श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में लुधियाना गुरद्वारा दुख निवारण साहिब में विशेष समारोह 16 से 19 दिसंबर तक

  • श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छतर छाया व पांच प्यारो की अगवाई में 17 दिसंबर को विशाल नगर कीर्तन निकाला जाएगा

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)- हिंद की चादर धन धन श्री गुरू तेग बहादुर साहिब जी के शहीदी दिवस के संबध में गुरद्वारा दुख निवारण साहिब,फील्ड गंज लुधियाना में 16 से 19 दिसम्बर तक समारोह संगतों के भरपूर सहयोग से आयोजित किए जा रहे है। इस संबध में श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी की छतर छाया व पांच प्यारो की अगवाई में 17 दिसम्बर दिन वीरवार को दोपहर 1 बजे नगर कीर्तन सजाए जा रहे है।  इस संबधी पत्रकारो को जानकारी देते हुए एसजीपीसी धर्म प्रचार कमेटी के सदस्य व गुरद्वारा दुख निवारण साहिब,फील्ड गंज लुधियाना के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह ने बताया कि नगर कीर्तन के स्वागत हेतु समूह धार्मिक,समाजिक,भाईचारक,व्यापारिक व दुकानदार संगठनो के अलावा समूह धर्म के लोगों की तरफ से जगह जगह स्वागती गेट लगा कर श्री गुरू ग्रंथ साहिब जी प्रति श्रद्वा भेंट की जाएगी। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन के सभी रूटो पर लंगर भी लगाए जाएगे। उन्होंने बताया कि नगर कीर्तन गुरद्वारा साहिब से दोपहर 1 बजे रवाना होगा जो बैरिंग मार्कीट,लोकल बस अड्डा,घंटा घर चौंक,चौड़ा बाजार,घास मंडी,चौड़ी सडक़,डवीजन तीन नंबर,बाबा थान सिंह चौंक,सीएमसी चौंक,खुड मुहल्ला,ब्राउन रोड व गुरद्वारा साहिब से होता हुआ जेल रोड से गुरद्वारा साहिब में सम्पन होगा। गुरद्वारा कमेटी के महासचिव अवतार सिंह ने बताया कि समारोह दौरान 16 दिसम्बर को रात के दीवान में ढाडी दरबार होगा जब कि 18 दिसम्बर को कवि दरबार होगा। उन्होंने बताया कि 19 दिसम्बर को अमृत समय से देर रात महान गुरमति समारोह होगे। जिसमें पंथक शख्स्तिें,पंथ प्रसिद्व कीर्तनी जत्थे व विद्वान गुरू साहिब जी की शहादत को सर्मपित गुरू एतिहास पर रोशनी पाएगे। इस अवसर पर ज्ञान स्थन मन्दिर के प्रधान प्रवीण बजाज,मुहम्मद उस्मान रहिमानी नायब शाही इमाम पंजाब, मुहम्मद मुस्तकीम अहरारी सचिव शाही इमाम,दुर्गा माता मन्दिर के प्रधान बलबीर चंद गुप्ता, गुरप्रीत सिंह विंकल, रजिंदरपाल सिंह टिंकू, रणदीप सिंह डिंपल,कुलदीप सिंह दूआ, अमरजीत सिंह,हैप्पी,रविंदर सिंह,कुलदीप सिंह,हरजीत सिंह खालसा, नूरजोत सिंह मक्कड़, कवलजीत सिंह, जतिंदर सिंह रोबिन, पार्षद पति अमरीक सिंह भोला, दविंदरपाल सिंह डंग,अशोक कुमार, भुपिंदर सिंह लादियां,चमकौर सिंह, जगजीत सिंह,पवित्र सिंह, मनप्रीत सिंह बंटी,पर्मपाल सिंह बिट्टी,बिट्टू गुंबर,प्रलाद सिंह ढल्ल, इंद्रजीत सिंह डिप्टी,अरविंदर सिंह टोनी,गुरिंदर सिंह जौली, गुरचरण सिंह सोनी, जसपाल सिंह शहजादा,चरनजीत सिंह पन्नू, अरविंदर सिंह धंजल,सतनाम सिंह, हरजोत सिंह हैरी व अवतार सिंह काली भी उपस्थित थें। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com