लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-केंद्र सरकार के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन को नगर निगम कर्मियों ने भी समर्थन दे दिया है। किसानों ने आठ दिसंबर को भारत बंद का एलान किया है, जिसका अलग-अलग संगठनों ने समर्थन करना शुरू कर दिया है। नगर निगम लुधियाना के कर्मचारियों ने भी भारत बंद को सफल बनाने के लिए अपना समर्थन देने की घोषणा कर दी। म्युनिसिपल इंप्लाइज संघर्ष कमेटी ने निगम कमिश्नर को एक पत्र लिखकर दिया है कि वह आठ दिसंबर को किसानों के भारत बंद का समर्थन कर रहे हैं। इसलिए निगम कर्मी मंगलवार को दफ्तर नहीं आएंगे और कामकाज बंद रखेंगे। कमेटी के चेयरमैन अश्वनी सहोता और प्रधान जगदेव सिंह सेखों ने कहा कि किसानों के संघर्ष को उनकी कमेटी पूरा समर्थन दे रही है। सहोता ने बताया कि सोमवार को संघर्ष कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसके बाद फैसला किया गया कि मंगलवार को सभी कर्मचारी दफ्तर नहीं आएंगे। इसके अलावा कमेटी ने यह भी फैसला लिया कि सफाई कर्मी सुबह छह बजे से नौ बजे तक शहर में सफाई पहले की तरह करेंगे और उसके बाद वह भी अपना काम बंद कर देंगे। सहोता ने कहा कि शहर की सफाई जरूरी है इसलिए कमेटी ने सफाई सेवकों के साथ मिलकर यह फैसला लिया। उन्होंने कहा कि निगम में बाकी की सेवाएं ठप कर दी जाएंगी। इसके संबंध में निगम कमिश्नर प्रदीप सभवाल को लिखकर भी दे दिया है। सहोता ने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है और उसका सम्मान जरूर होना चाहिए।
Related Posts
-
एनजीओ आस एहसास की निदेशक, मैडम रुचि कौर बावा ने वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम डे पर युवाओं को मीडिया साक्षरता से जोड़ा
-
पहलगाम घटना के विरोध में पंजाब व्यापार मंडल ने आज समूह व्यापारियों के साथ काली पट्टियां बांधकर मनाया काला दिवस
-
ਲੁਧਿਆਣਾ ਪੱਛਮੀ ਉਪ-ਚੋਣਪ੍ਰਸਤਾਵਿਤ ਸਟ੍ਰਾਂਗ ਰੂਮ ਅਤੇ ਗਿਣਤੀ ਕੇਂਦਰ ਵਿਖੇ ਡੀ.ਸੀ ਅਤੇ ਸੀ.ਪੀ ਨੇ ਤਿਆਰੀ ਦਾ ਜਾਇਜ਼ਾ ਲਿਆ