लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-सर्दी के मौसम में जहां लोग अपने लिए गर्म कपड़े खरीद रहे हैं। वहीं पर भगवान के लिए भी गर्म वस्त्र खरीदने के लिए लोगों में उत्साह देखने को मिल रहा है। मार्केट में इस बार भगवान के कई ट्रेंडी ड्रेस भी आए हैं। लुधियाना के श्री दण्डी स्वामी चौक स्तिथ राधे राधे पूजा भंडार के निशांत सूद मन्नू ने बताया कि उनके यहां कान्हा जी के गर्म कपड़ों में फैंसी ड्रेस भी आए हैं। इसके अलावा, टोपी और अन्य सामान भी शामिल हैं। जिनमें मोती लगे हुए हैं। अन्य देवताओं के लिए भी कपड़े हैं। उन्होंने बताया कि लोगों में भगवान जी के लिए कपड़े खरीदने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे भी अपनी पॉकेट मनी के पैसे जोड़कर भगवान जी के लिए कपड़े खरीद रहे हैं, जो कपड़े लुधियाना के अलावा कोलकाता व बनारस से भी आते हैं।दूसरी ओर लोगों में भी भगवान जी के लिए गर्म कपड़े खरीदने को लेकर भारी उत्साह है जिनका कहना है कि वे अपने लिए तो सर्दी में गर्म कपड़े खरीदते हैं। ऐसे भगवान जी के लिए भी गर्म कपड़े खरीदने चाहिए।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ