Friday, May 9

मंदिर के विकास कार्य प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन की इच्छा अनुरूप ही किये जायेंगे पुरे : अमन जैन

  • हवन यज्ञ कर दी श्रद्धांजलि,सोशल साईट पर संध्या चौंकी रहेगी जारी  

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर में 953 वां यज्ञ नवनियुक्त प्रधान अमन जैन की अध्यक्षता में सम्पूर्ण हुआ। हवन यज्ञ नवनियुक्त प्रधान अमन जैन के परिवार जिनमें उनकी माता आशा जैन पत्नी प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन,प्रधान,ऋषि जैन,कृष जैन,वंश जैन,लव्या जैन,वैभव जैन,सलोनी जैन,अर्चना जैन ,और वर्मा परिवार द्वारा किया गया व् सम्पूर्ण आहुति डाल कर  प्रधान  स्वर्गीय अशोक जैन   को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर प्रधान अमन जैन ने कहा कि उनके कार्यकाल दौरान उनकी अध्यक्षता में यह पहला हवन यज्ञ है और यह हवन यज्ञ उनके पिता एवं  प्रधान  स्वर्गीय अशोक जैन  को अर्पित किया गया है उन्होंने कहा कि मंदिर का भव्य रूप प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन की देन है,प्रधान अमन जैन ने स्पष्ट करते हुए कहा कि मंदिर में सभी कार्य  प्रधान  स्वर्गीय अशोक जैन  की इच्छा अनुरूप ही किये जायेंगे और इसमें उन्हें सभी भक्तों के सहयोग की आवश्यकता है और सभी से यही आशा रखते है कि जिस तरह सभी बालाजी भक्त प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन जी को तनदेही के साथ अपना सहयोग देते आये है उसी प्रकार उनको भी सभी भक्त सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा कि सोशल साईट पर प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन जी ने  विश्व शान्ति के लिए संध्या चौंकी का आयोजन आरम्भ किया था जिसकों फिर से आरम्भ किया गया है और जब तक जनजीवन सामान्य नहीं होता तब मंदिर कमेटी द्वारा सोशल साईट पर संध्या चौंकी का प्रसारण जारी रहेगा। उन्होंने सभी भक्तों से प्रशासन की गाइड लाइन अनुसार मंदिर दरबार में नतमस्तक होने की अपील की। प्रधान अमन जैन ने कहा कि उनका एक ही उद्देश्य है कि जो सपना उनके पिता स्वर्गीय प्रधान अशोक जैन ने मंदिर को विशाल रूप देने के लिए देखा था उनको साकार करना है और यही उद्देश्य पूर्ति उनके पिता प्रधान स्वर्गीय अशोक जैन को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सेवक अनुज जैन ने सभी बालाजी भक्तों से अनुरोध किया कि सभी भक्त ज्यादा से ज्यादा संख्या में मंदिर के पेज और उनकी फेसबुक आई डी से जुड़ कर सांय 8 बजे संध्या चौंकी के साथ जुड़े और श्री चरणों में ध्यान लगाएं . 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com