Friday, May 9

भाजपा नेताओं ने गुरुपर्व पर की अरदास, किसानों का संघर्ष जल्द खत्म हो

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-श्री गुरू नानक देव जी के 551वें प्रकाश पर्व के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी हल्का सेंट्रल की ओर से लंगर लगाया गया। इससे पहले हलका इंचार्ज और पंजाब भाजपा के कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी के नेतृत्व में पार्टी वर्करों ने श्री गुरु नानक देव जी के चरणों में अरदास की।गुरदेव शर्मा देबी ने बताया कि गुरपर्व के पावन अवसर पर यह लंगर लगाया गया है। उन्होंने विधानसभा क्षेत्र, पंजाब और देश वासियों को इस पावन अवसर की बधाई दी। वहीं पर, उन्होंने अरदास की कि कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली में चल रहा किसानों का संघर्ष जल्द खत्म हो और वे अपने घरों को लौटें। 

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com