लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-सेवा द लाइफ एनजीओ की ओर से नशों के मुद्दे को लेकर नौजवानों को जागरूक करने की मुहिम के तहत अलग-अलग वार्डों में प्रधान नियुक्त किए जा रहे हैं। इसके तहत, एनजीओ के प्रधान अमित कुमार बाबा द्वारा दुगरी क्षेत्र के हिम्मत नगर स्थित वार्ड का प्रधान नियुक्त किया गया।एनजीओ के प्रधान ने कहा कि शहर के अलग-अलग हिस्सों में वार्ड प्रधान नियुक्त किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर में लगातार नशे को लेकर लोगों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके तहत उनकी संस्था द्वारा नौजवानों को साथ ले नशे का खात्मा किया जाएगा। इस मुहिम के तहत घर-घर जाकर लोगों को जागरूक भी किया जाएगा। इस प्रक्रिया में वार्ड स्तर पर प्रधान नियुक्त किए जाएंगे और आज अनिल कुमार को हिम्मत नगर क्षेत्र का प्रधान लगाया गया है।
Previous Articleदीपक डंग बने हिन्दू न्याय पीठ के जिला शहरी प्रधान