लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष बीबी जगीर कौर को बनाये जाने के बाद बीबी जगीर कौर जी गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करने के लिए श्री अमृतसर दरबार साहिब में नमस्तक हुए। जहां शिरोमणि अकाली दल के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मनप्रीत सिंह बंटी ने फेडरेशन लीडर कुलबीर सिंह धंजल, बीबी मनजीत कौर आदि के साथ बीबी जागीर कौर को बधाई देते हुए उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर मनप्रीत बंटी ने कहा कि अकाली दल ने हमेशा महिलाओं का सम्मान किया है और बीबी जी को मिली इस जिम्मेदारी से पूरे स्त्री वर्ग का गौरव भी बढ़ा है। इस अवसर पर बीबी जी ने भी गुरु साहिब का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरे दिल से निभाएंगी। उन्होंने कहा कि शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था है और वह गुरु घर के संदेश को जन-जन तक पहुंचने के लिए विशेष प्रयास किए गए हैं। उन्होंने कहा कि गुरबाणी के प्रचार और प्रसार के लिए भी बढ़ चढ़कर प्रयास किये जायेंगे।
Related Posts
-
ਚਾਈਨਾ ਡੋਰ ਨਾਲ ਨਾ ਸਿਰਫ਼ ਇਨਸਾਨੀ ਜਾਨ ਨੂੰ ਖ਼ਤਰਾ ਹੈ, ਸਗੋਂ ਪੰਛੀਆਂ ਅਤੇ ਪਸ਼ੂਆਂ ਦੀ ਜ਼ਿੰਦਗੀ ਵੀ ਖ਼ਤਰੇ ‘ਚ ਪੈਂਦੀ ਹੈ:- ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਡਾ. ਜਯੋਤੀ ਯਾਦਵ ਬੈਂਸ
-
ਡੀ.ਸੀ ਹਿਮਾਂਸ਼ੂ ਜੈਨ ਵੱਲੋਂ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਨੂੰ ਚੱਲ ਰਹੇ ਵਿਕਾਸ ਕਾਰਜਾਂ ਨੂੰ ਜਲਦ ਨੇਪਰੇ ਚਾੜ੍ਹਨ ਦੀਆਂ ਹਦਾਇਤਾਂ
-
ਐਨ.ਆਰ.ਐਲ.ਐਮ ਤਹਿਤ ਲੁਧਿਆਣਾ ਦੀਆਂ ਮਹਿਲਾ ਸਵੈ-ਸਹਾਇਤਾ ਸਮੂਹ ਵੱਲੋਂ ਹੱਥ ਨਾਲ ਬੁਣੇ ਉੱਨੀ ਮਫਲਰ ਤਿਆਰ