Friday, May 9

“नहीं भरोसा रहा लाडली मेरे अपने खोटे कर्मो का,दे दो दे दो सहारा चरणों का”

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल(सेवक सिद्ध पीठ) की ओर से साप्ताहिक हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया। हरिनाम संकीर्तन का आयोजन सुंदर नगर में किया गया। मेहरा परिवार द्वारा श्री ठाकुर जी का पूजन किया गया।संकीर्तन की शुरुवात गणेश वंदना एवं ‘हरे कृष्ण हरे राम’ महामंत्र जाप से की गई। मंडल के केशव जोशी एवं विशाल अरोड़ा द्वारा श्री ठाकुर जी के मधुर भजन गाए गए।भजन:-” बृज राज बृज बिहारी गोपाल बंशी वाले,इतनी विनय हमारी वृंदा विपिन बसा दे”,”जय गोपाल जय गऊ माता जय गोपाल जय गऊ माता”,”कृपा करो कृपा करो दीन के दाता कृपा करो”,”कर दो कृपा कन्हिया इतनी अर्ज हमारी, कब से है आये बैठे तेरे दर पे हम भिखारी”,”नहीं भरोसा रहा लाडली मेरे अपने खोटे कर्मो का,दे दो दे दो सहारा चरणों का”,”आदि भजन गाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।संकीर्तन में विशेष रुप से श्री ठाकुर जी का भव्य दरबार सजाया गया जो कि देखने योग्य था।संकीर्तन के बाद श्री ठाकुर जी को भोग लगाकर आरती की गई। इस अवसर पर संजय वर्मा,हनी सिक्का,रोबिन वशिष्ठ, सतीश वशिष्ठ,माधव कालड़ा, मनीष वशिष्ठ, विशाल ढल, विशाल वशिष्ठ, मुनीश शर्मा, राजीव खोसला,रजत अरोड़ा,अरुण टंडन आदि उपस्थित हुए।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com