Friday, June 27

यंग फाइव स्टार क्लब व भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ के अध्यक्ष राजेश जैन बोबी युवा कर्मठ संत की उपाधि से अलंकृत

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-परम सेवाभावी गुरुदेव श्री आलोक मुनि महाराज, सरलमना गुरुदेव विवेक मुनि व नवदीक्षित गुरुदेव अमन मुनि महाराज ठाणा-3 के सान्निध्य में आचार्य मोती राम समाधि स्थल गोशाला में विशेष सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम नवकार मंत्र का उच्चारण किया गया। नवदीक्षित अमन मुनह महाराज ने निर्जल तेले की साधना की। गुरुदेवों ने महामंगलकारी पाठ सुनाकर कोविड-19 महामारी के खात्मे के लिए प्रार्थना की। इस दौरान न्यू यंग फाइव स्टार क्लब व भोले बावा रत्न मुनि जैन युवा संघ अध्यक्ष राजेश जैन बोबी को उनकी सामाजिक सेवा कार्यो को देखते हुए गुरुदेव आलोक मुनि महाराज ने युवा कर्मठ संत की उपाधि से अलंकृत कर आदर की चादर भेंट की। इस अवसर पर बॉबी ने कहा कि गुरुजनों से ऐसा स्थान मिलना, वाकई यह सब पूरे युवा टीम का सहयोग रहा है, जिनकी बदौलत आज मैं इस सम्मान का पाने वाला बना। सामाजिक गतिविधियों को मैं आगे भी इस प्रकार गुरुजनों के आशीर्वाद से तह दिल से निभाता रहूंगा। इस अवसर पर महासाध्वी लक्ष्मी, मनीषा महाराज ने भी राजेश जैन बॉबी को बधाई दी। इस अवसर पर सुनील सोंधी, फगवाड़ा से वीर सुरेंद्र आदिवासी, वीर अशोक दीवांतक, जिम्मी सोंधी, बिदर भगानिया, हैप्पी राहत, सनी थरीके, कुलविदर सिंह (एससी मोर्चा बीजेपी) समाज सेवक जौनी डुमरा, चंदन चंडालिया, रोहित चंडालिया, विशाल चौटाला संदीप सोदाई,गोविद वर्मा अरुण बोहत, प्रवीण साईं, सोनू सुनयारा, वीर कुलवंत वीर मनी खेवा, हुसैन, अनवर, बलजीत सौदा, कमलेशमती, गुलाब कल्याण आदि शामिल थे।  

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com