
- सोशल साईट पर संध्या चौंकी का आयोजन जारी
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)- सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम हैबोवाल कलां में श्रंखलाबद्ध 945 वां हवन यज्ञ किया गया। प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में हवन यज्ञ रमन पूरी,हर्ष पुरी,गौरव पुरी परिवार द्वारा करवाया गया व् विश्व कल्याण हेतु पूर्ण आहुतियां डाली गई।इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने कहा कि विश्व कल्याण हेतु सोशल साईट पर संध्या चौंकी का आयोजन निरन्तन जारी है और प्रतिदिन फेसबुक पर सांय 8 बजे सेवक अनुज मदान की आईडी और मंदिर के पेज पर संध्या चौंकी का सीधा प्रसारण किया जा रहा है जिसमें विश्व भर से भजन गायक व् गायिका भजनों के माध्यम से विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना कर रहे है संध्या चौंकी में मुनीश बांसल(अमलोह,पंजाब),अविनाश शर्मा (कपूरथला,पंजाब),राम श्याम बंधु (बरेली,यूपी),प्रभ धीमान(यूएई,दुबई)सुमित ठाकुर(फिरोजपुर,पंजाब)आदि भजन गायकों ने हाजिरी लगाकर श्री बालाजी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर प्रधान अशोक जैन ने सुहागनों के त्यौहार करवा चौथ की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।प्रधान अशोक जैन सभी भक्तों से अपील करते हुए कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते अनुशासन का पालन करते हुए मंदिर में पवित्र दरबार का दर्शन करें। सेवक अनुज मदान ने कहा कि वह प्रधान अशोक जैन की दिशानिर्देशानुसार मंदिर के प्रचार और प्रसार कार्य में तनदेही के साथ कार्य करने को सदैव वचनबद्ध रहेंगे।