
इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट आफ फैशन डिजाइन(आइएनआइएफडी) की तरफ से एक दिवसीय प्रदर्शनी प्रतिबिंब का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी को विभिन्न स्लाट्स में बांटा गया तथा हर स्लाट में पांच विद्यार्थियों की ओर से तैयार की गई प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई। प्रतिबिंब की खासियत यह रही कि इसमें महिलाओ के विभिन्न रूपों को उजागर किया गया। किसी प्रदर्शनी में वुड क्राफ्ट विद थ्री डी इफेक्ट का इस्तेमाल किया गया तो किसी में लेजर कट का तो किसी में नेस्ट सामान से डेकोरेशन का सामान तैयार कर चीजें प्रदर्शित की गई। एक प्रदर्शनी में वुड क्राफ्ट के साथ थ्री डी और पीओपी का इस्तेमाल कर घड़ी तैयार की गई तो एक ओर विभिन्न देशों से आई चार लड़कियों के इंपावर होने के दृश्य को प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया गया। वहीं एक प्रदर्शनी में महिला के सकारात्मक और नकारात्मक दोनों पहलुओं को दिखाया गया। एक तस्वीर में महिला पर अत्याचार तो दूसरे में महिला का सत्कार कर दिखाया गया।आइएनआइएफडी के डायरेक्टर अरविंद गुप्ता, मोना लाल ने विद्यार्थियों के प्रयास की सराहना की।