

- समागम का उदघाटन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु द्वारा किया गया
- झंडे की रस्म मेयर बलकार सिंह संधू एवं ज्योति प्रचंड निगम कमिश्नर प्रदीप सभरवाल ने की
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज (भावाधस) की ओर से दरेसी मैदान में ‘विशाल समागम’ करवाया गया। समागम की अध्यक्षता भावाधस के राष्ट्रीय सर्वोच्च निर्देशक अशवनी सहोता ने की। समागम का उदघाटन कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु व पार्षद ममता आशु ने किया जबकि मेयर बलकार सिंह संधू व निगम कमिशनर प्रदीप सभ्रवाल ने झंडे की रस्म अदा की। समागम में धर्म गुरु डा. देव सिंह अद्वैती जी महाराज ने प्रवचन करते हुए कहा कि ‘महारामायण योगविशिष्ट’ का जन-जन तक प्रचार करना बेहद जरूरी है। इस मौके पर अशवनी सहोता ने संगठन व समाज से अपील की कि वह शिक्षा के प्रचार के लिए घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करें।
समागम में विधायक राकेश पांडे, विधायक सुरिन्द्र डाबर, विधायक संजय तलवाड़, सीनियर डिप्टी मेयर शाम सुन्दर मल्होत्र, डिप्टी मेयर सर्बजीत कौर शिमलापुरी, गुरुद्वारा दुख निवारण के मुख्य सेवादार प्रितपाल सिंह, पंजाब भाजपा के उप प्रधान प्रवीण बांसल, कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी, सह-कोषाध्यक्ष रविन्द्र अरोड़ा, प्रवक्ता अनिल सरीन, जिला भाजपा के प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल, पूर्व डिप्टी मेयर आर.डी. शर्मा, एडवोकेट परमवीर सिंह सन्नी, आर.एस.एस. के दलबीर नंदा, यशगिरी, एडवोकेट हर्ष शर्मा, गुरप्रीत सिंह राजू, अभिषेक शर्मा, अशवनी टंडन, महेश दत्त शर्मा, माई भोली महंत, रणजीत कौर, जसदेव सिंह सेखों, नीरज वर्मा, सुनील शर्मा, हरपाल सिंह निमाणा, राजीव भारद्वाज, अब्दुल सतार, मनीशा कपूर, इमरान रजा, अमित बेरी मौजूद रहे।समागम में आए हुए गणमान्यों को धर्म गुरु डा. देव सिंह अद्वैती जी महाराज व अशवनी सहोता ने सम्मानित किया। इस मौके इन्द्रपाल चौहान, डा. डी. पी. खोसला, विजय मानव, विक्की सहोता, शिव सोनी, राज कुमार सहोता, अशवनी भील, राजेश दैत्य, वरिन्द्र सिंह काला स्वामी, नरेश सौदा, लाला प्रवीन, बलवीर सहोता, मेनपाल डुलगुच, अजय कालड़ा, सन्नी खोसला, अभय सहोता, सिंकदर चौहान, बिट्टू डुलगुच, अरुण गोगना, दीपक सभ्रवाल, दविन्द्र काका, नरेश सहोता, बिट्टू मट्टू, अशोक दैत्य के अलावा म्यूनिसिंपल इम्पलाईज संर्घष कमेटी, म्यूनिसिंपल सैनटरी सुपरवाईजर एसोसिएशन, म्यूनिसिंपल सीवरमैन एसोसिएशन, म्यूनिसिंपल सफाई कर्मचारी एसोसिएशन के पदाधिकारी विशेष रूप में शामिल हुए।