Friday, May 9

अधिक मास में मांगलिक कार्य वर्जित पर पूजा पाठ के पुण्य 10 गुणा अधिक फल देता है ज्योतिष विशेषज्ञ प्रियंका कपूर

लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-अधि मास मलमास पुरुषोत्तम मास क्या है? 18 सितंबर 2020 से 16 अक्टूबर तक यह मास चलेगा| 19 साल बाद ऐसा योग बन रहा है| 3 साल में एक बार अधि मास आता है| इस मास में किया गया पूजा पाठ 10 गुना अधिक फल देता है यह कहना है ज्योतिष विशेषज्ञ प्रियंका कपूर का।| जो श्री हरि को प्रसन्न करते हैं हरि उनके लोक और परलोक दोनों सुधार देते हैं| भारतीय कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा की गणना से चलता है |सूर्य गणना 365 दिनों की होती है ,चंद्र गणना 354 दिनों की होती है| 3 साल बाद ये अंतर 33 दिन का बन जाता है | सूर्य और चंद्रमा के संतुलन के लिए अधि मास बनाया गया है इस मास में किए हुए हर काम वर्जित होते हैं जैसे शादी मुंडन गृह प्रवेश आदि| हिंदू पद्धति के अनुसार चंद्र मास के देवता निर्धारित किए गए तो इस मास का कोई देवता नहीं था तो भगवान श्री हरि ने भार अपने ऊपर ले लिया |विष्णु जी का एक नाम पुरुषोत्तम भी पड़ता है इसीलिए इसको पुरुषोत्तम मास भी बोलते हैं| इस मास में अधिक से अधिक भक्ति से लाभ उठाएं पूजा पाठ योगदान अनुष्ठान का फल 10 गुना अधिक मिलता है| गाय को पहली रोटी दे| मंत्र सिद्धि संकल्प करना बहुत ही शुभ होगा योग प्राणायाम का भी बहुत अधिक फल मिलता है भगवान विष्णु जी का ध्यान करें “हरे कृष्णा हरे रामा” ज्योतिष विशेषज्ञ प्रियंका कपूर।

About Author

Leave A Reply

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com