
लुधियाना,(संजय मिका ,विशाल)-इसमें तनिक भर भी शंका नहीं है की विश्व कल्याण के लिए सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर जोशी नगर धाम,हैबोवाल कलां लॉक डाउन से ही विश्व कल्याण के लिए सोशल साईट पर भजनो के माध्यम से प्रार्थना करता आ रहा है और पुरे विश्व के भजन गायक मंदिर कमेटी द्वारा चलाई जा रही इस पुण्य कड़ी का हिस्सा बनते जा रहे है और आज विश्व के कई देशों से भजन गायक श्री बालाजी महाराज के चरणों में अपनी हाजिरी लगा चुके है।सोशल साईट का आयोजन प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में किया जा रहा है और इसका प्रसारण हर रोज फेसबुक पर मंदिर के पेज और सेवादार अनुज मदान की आई डी पर किया जा रहा है। प्रधान अशोक जैन ने इस अवसर पर कहा कि कोविड 19 के चलते लॉक डाउन के दौरान जब पूरा विश्व बंद था सभी धार्मिक स्थलों के दरवाजे बंद हो गए तब हमने विश्व कल्याण के लिए सोशल साईट के माध्यम से प्रभु चरणों में हाजिरी लगाकर प्रार्थना करने का विचार किया और इस पर काम किया जिसके फलस्वरूप धीरे धीरे पुरे विश्व भर से भजन गायक और गायिका मंदिर के साथ जुड़े और निस्वार्थ बिना शुल्क लिए हाजिरी लगाई जोकि कि एक बहुत बड़ी बात है और पुरे भारत के साथ साथ अमेरिका,कैनेडा,आस्ट्रेलिया,दुबई से भजन गायक/गायिका प्रभु चरणों में अपनी हाजिरी लगा सोशल साईट पर हजारों भक्त रोजाना संध्या चौंकी का आनंद ले रहे है।प्रधान अशोक जैन ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते उनके द्वारा सोशल साईट पर यह प्रयास जारी रहेगा।सोशल साईट पर संध्या चौंकी में देश के प्रसिद्ध भजन गायक/गायिका द्वारा हाजिरी लगाई गई जिनमें मुख्य रूप से नरेश मित्त्वा (रुड़की हरिद्वार),दिया सोनी (जालंधर,पंजाब),कुमार विनोद (लुधि:पंजाब),विन्दु भाटिया,अंशु मदान (लुधि:पंजाब),मोनिका अरोड़ा (दिल्ली),सन्नी भोला (दिल्ली)आदि ने अपने भजनी के माध्यम से हाजिरी लगाई और विश्व में पुनः शान्ति और कल्याण के लिए प्रार्थना की।