- पुष्पेदर सिंगल ने 38 सदस्यों को एक सूत्र में पिरोया
लुधियाना(संजय मिका ,विशाल) -भारतीय जनता पार्टी ने लुधियाना में संगठन का विस्तार किया है। शुक्रवार को जिला प्रधान पुष्पेंद्र सिंगल ने नई टीम का गठन कर दिया। इसमें अब तक महासचिव रहे सुनील मौदगिल को उप प्रधान और पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे कांतेंदू शर्मा को महासचिव नियुक्त किया गया। इसके अलावा पूर्व भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष रहे हर्ष शर्मा व पूर्व डिप्टी मेयर आरडी शर्मा को उपाध्यक्ष बनाया गया है बॉबी जिंदल को कोषाध्यक्ष बनाया गया है जिला भाजपा की नई टीम में कुल 9 उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। कातेंदू के अलावा राम गुप्ता को भी महासचिव नियुक्त किया गया है नीरज वर्मा को प्रवक्ता बनाया गया है इस तरह जिला प्रधान ने 38 सदस्यों वाली टीम का गठन किया ।