
लुधियाना( आयुष )-अयोध्या मे श्री राम जन्म भूमि मन्दिर शिलान्यास पूजन हेतु श्री राम शरणम् आश्रम नोलखा बाग़ कालोनी मे दीवाली की तरह दीपमाला की गई और रंगोली बना कर आश्रम को सजाया गया परम पूजनीय श्री स्वामी सत्यानन्द जी महाराज के परम तपस्वी शिष्य महान ब्रह्मज्ञानी संत ब्रह्मचारी श्री राम प्रकाश जी महाराज ने कहा था कि राम मन्दिर जल्दी बनेगा श्री राम कृपा से एक संयोग बनेगा सारे बिघन बाधा दूर होगी और राम मन्दिर बनने से कोई रोक नहीं सकता