- पुलिस को कांग्रेस और आप नेताओं के खिलाफ सामाजिक दूरी न बनाने के लिए मामला दर्ज करना चाहिए
लुधियाना (संजय मिका)-युथ अकाली दल के जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि कांग्रेस सरकार और पुलिस उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दबाव बनाने की कोशिश कर रही है। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस सरकार और प्रशासन को बेनकाब कर दिया है और बदले में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि पिछले एक हफ्ते में कांग्रेस, आम आदमी पार्टी और अन्य लोगो ने संगठित होकर सामाजिक दुरी बनाये बिना इकठे हुए लेकिन उनके खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। युथ अकाली दल की टीम ने सामाजिक दूरी बनाए रखते हुए दयानन्द अस्पताल के खिलाफ प्रदर्शन किया था और उनके खिलाफ मामला भी दर्ज किया गया। जानकारी देते हुए, गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंघ सिद्धू ने रायकोट के पास अस्पताल का उद्घाटन किया जहाँ एक समारोह आयोजित किया गया था और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। कल, आम आदमी पार्टी ने अधिकारियों को भी ज्ञापन सौंपा जहाँ सामाजिक दुरी नै बनाई गयी। मार्केट कमेटी मुल्लांपुर के अध्यक्ष मुल्लनपुर का ताजपोशी समागम हुआ जहाँ बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशु मुख्य अतिथि थे। पुलिस को कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए। गुरदीप सिंह गोशा ने कहा कि वे एफआईआर और गिरफ्तारी से डरते नहीं हैं और निजी अस्पतालों और सरकार को बेनकाब करते रहेंगे।