-कांग्रेस अकाली दल को बदनाम करने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ कर रही
लुधियाना,(संजय मिंका,विशाल)-शिरोमणि अकाली दल ने कांग्रेस पार्टी पर डेरावाद के नाम पर सियासत करने का आरोप लगाया है। लुधियाना में प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पार्टी किसी ने नेता महेशिंदर सिंह ग्रेवाल, शरणजीत सिंह ढिल्लों और मनप्रीत सिंह एयाली ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अकाली दल को बदनाम करने के लिए तथ्यों से छेड़छाड़ कर रही है और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ को अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल पर टिप्पणी करने से पहले अपने इतिहास की तरफ झांकना चाहिए। पार्टी नेताओं ने कहा कि कांग्रेस सरकार डेरावाद पर सियासत कर रही है, क्योंकि उसने बीते साढ़े तीन सालों के दौरान लोगों से किया गया कोई भी वादा पूरा नहीं किया है और जब अकाली दल एक बार फिर से लोगों की पसंद बन रहा है तो यह डेरावाद पर सियासत कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 2007 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने डेरे का समर्थन लिया था। उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की बेअदबी के मामले में मुख्य आरोपी महेंद्रपाल सिंह बिट्टू की जेल में मौत पर भी सवाल खड़े किए।