- पाठ्य पुस्तक में से इतिहास के विपरित तथ्य न हटाए गए को होगा आंदोलन
लुधियाना,(संजय मिंका,विशाल)-शहीद सुखदेव थापर के वंशज अशोक थापर ने मराठी भाषा की आठवीं कक्षा की किताब में शहीद सुखदेव थापर के स्थान पर भगत सिंह,राजगुरु के साथ तीसरे शहीद के रुप में कुर्बान हुसैन का नाम जोडऩे की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्र सरकार के एच.आर.डी मंत्री, महाराष्ट्र सरकार व डिप्टी कमिश्नर लुधियाना को पत्र लिख कर उक्त किताब को तुरन्त सलेबस से हटाने की मांग की। मराठी किताब में शहीद सुखदेव के स्थान पर कुर्बान हुसैन का नाम अंकित करने को शहीद सुखदेव की शहादत का अपमान बताते हुए अशोक थापर ने कहा कि शहीद सुखदेव थापर हिन्दू समुदाय से संबधित होने के चलते समय-समय पर साजिश के तहत उनकी अनदेखी होती रही है। अब साजिश के तहत महाराष्ट्र में शहीद भगत सिंह,राजगुरु के साथ फांसी का फंदा चूमने वाले शहीद सुखदेव के स्थान पर कुर्बान हुसैन को तीसरा शहीद बता कर बच्चों को गल्त तथ्यों की जानकारी दी जा है। जबकि स्वतंत्रता की जंग के इतिहास में हुसैन की शहादत की कहीं जिक्र नहीं है। उन्होने भारत सरकार व महाराष्ट्र सरकार से आग्रह किया कि वह उक्त पाठ्य पुस्तक को तुरन्त सिलेबस से हटाकर पुस्तक के लेखक,प्रकाशक व प्रिंटर सहित पुस्तक की इजाज्त देने वाले शिक्षा विभाग के अधिकारियों पर कारवाई करके शहीद सुखदेव के प्रंशसकों की आहत हुई भावनाओं पर मरहम लगाएं। अशोक थापर ने जहां केंद्र व महाराष्ट्र सरकार से इतिहास के विपरित तथ्य बताने वाली पुस्तक पर पाबंदी की मांग की वहीं चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अगर पुस्तक में प्रकाशित इतिहास के विपरित तथ्य हटाए न गए तो देश भर में राष्ट्र भक्त संगठनों की मदद से आंदोलन शुरु करेंगे।