-किसी का पेट भरना मानवता की असल पहचान है : रोहित साहनी
लुधियाना (संजय मिका, विशाल )-जगन्नाथ फूड फ़ॉर लाइफ द्वारा समाज सेवी बिट्टू गुबंर की अध्यक्षता में घन्टा घर मे स्थापित खाने के बूथ पर आज साहनी परिवार द्वारा सेवा कार्य मे अपना योगदान दिया गया। जिसमे इंसानियत एक धर्म संस्था के अध्यक्ष रोहित साहनी द्वारा 200 लोगों को डिब्बा बन्द खाना तथा जूस के बोलतें बांट कर सेवा की गई। इस मौके पर शिव वैल्फेयर सोसायटी अध्यक्ष बिट्टू गुबंर ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान रोहित साहनी ने फ्रंटलाइन पर रह कर सेवा कार्य करते हुए लाखों लोगो को लंगर तथा हज़ारों लोगों को सुखा राशन,सब्ज़ियां, मास्क, सेनेटाइजर बांट कर सेवा कार्य में अपनी अहम भूमिका निभाई है।इसके इलावा रोहित साहनी की ओर से इस महँगाई के दौर में जरूरतमंद लोगों को मात्र दस रुपये दवाईयां भी मुहैया करवा कर सेवा की जा रही है।और यह सेवाकार्य आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।बातचीत के दौरान रोहित साहनी ने कहा कि बिट्टू गुबंर की अध्यक्षता में जो खाने का बूथ लगाया गया है, यह बहुत ही नेक कार्य है।जिसमे लोगों को दस रुपये में भर पेट खाना खिलाया जा रहा है।और जो पैसे देने में असमर्थ है,उन्हें बूथ पर फ़्री में खाना खिलाया जा रहा है।किसी का पेट भरना ही मानवता की असल पहचान है।
इस मौके पर राजू गुबंर, प्रिंस गुबंर कमल शर्मा, कालू राम चौहान, वरुण गुबंर, ईशान गुबंर, रोहित गुबंर आदि उपस्थित रहे।