लुधियाना,(संजय मिंका,विशाल)-कोरोना काल माहामारी में सारा विश्व थम गया जो यहां था वही रुका रह गया और इस माहामारी के कारण जो धार्मिक स्थल कई सौ सालों से बंद नही हुए थे उनको भी बंद करना पड़ा ।जोशी नगर हैवोवाल कलां में स्थित सिद्व पीठ महाबली संकटमोचन श्री हनुमान मंदिर ने कोविड 19 में भी प्रभु में आस्था रखने वाले भक्तों को सोशल साईट पर प्रधान अशोक जैन की अध्यक्षता में संध्या चौंकी का आयोजन कर भक्तों को श्री चरणों के साथ जोड़ने में अहम भूमिका निभाई है और हर रोज सांय 8 बजे सेवक अनुज मदान की फेसबुक आईडी पर संध्या चौंकी का आयोजन होता है जिसमें विश्व भर से भजन गायक और गायिकाओं ने निस्वार्थ हाजिरी लगाई इसी के चलते 85 वीं संध्या चौंकी में मंदिर के प्रधान अशोक जैन व सेवक अनुज मदान ने श्री बालाजी महाराज के चरणों में हाजिरी लगाकर विश्व कल्याण की प्रार्थना की।प्रधान अशोक जैन की गाई भेंट …जीवन दा मैंनू आनंद आ गया जदों दा मैं बजरंगी पा लिया…. ने भक्तों को भावुक किया वहीं उन्होंने …तेरियां चरणां च मेरी अरदास बाबा…. भेंट गाकर श्री बालाजी के चरणों में विश्व कल्याण की अरदास की।सेवक अनुज मदान ने बताया कि उनकी लाइव चौंकी में हजारों भक्त जुड़े है। दुबई और अमेरिका से भजन गायिका आशा खन्ना ने संध्या चौंकी के साथ जुड़ कर विशेष रूप से फोन पर शुभकामनाएं दी और कहा कि सनातन धर्म और विश्व कल्याण के निस्वार्थ भाव से किये जा रहे प्रयास सराहनीय है।प्रधान अशोक जैन ने बताया कि शीघ्र ही कैनेडा,अमेरिका और आस्ट्रेलिया के भजन गायक लाइव हाजिरी लगाएंगे जिनकी हाजिरी की बुकिंग हो चुकी है।उन्होंने कहा कि विश्व कल्याण और सनातन धर्म के प्रचार के लिए उनकी तरफ से प्रयास जारी रहेंगे।संध्या चौंकी में प्रधान अशोक जैन की धर्मपत्नी आशा जैन ने भी भेंट के माध्यम से संध्या चौंकी में अपनी हाजिरी लगाई।
Related Posts
-
ਸੰਸਦ ਮੈਂਬਰ ਸੰਜੀਵ ਅਰੋੜਾ ਨੇ ਮੰਤਰੀ ਹਰਜੋਤ ਬੈਂਸ ਨੂੰ ਐਸਸੀਡੀ ਸਰਕਾਰੀ ਕਾਲਜ, ਲੁਧਿਆਣਾ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਨਿਯੁਕਤ ਕਰਨ ਦੀ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ
-
ਨਗਰ ਸੁਧਾਰ ਟਰੱਸਟ ਵੱਲੋਂ ਅਲਾਟ ਕੀਤੀ ਗਈ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਦੁਰਵਰਤੋਂ ਕਰਨ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਹੇਠ ਨਿਊ ਹਾਇਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੀ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀ ਵਿਰੁੱਧ ਐਫਆਈਆਰ ਦਰਜ
-
ਵਿਧਾਇਕ ਬੱਗਾ ਅਤੇ ਵਿਧਾਇਕ ਪਰਾਸ਼ਰ ਵੱਲੋਂ 12.50 ਲੱਖ ਰੁਪਏ ਦੀ ਲਾਗਤ ਨਾਲ ਲਗਾਏ ਜਾਣ ਵਾਲੇ ਟਿਊਬਵੈੱਲ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟ ਦਾ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ